Unity Indias

महाराजगंज

राष्ट्र को समर्पित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ व महंत अवेद्यनाथ महराज की हिंयुवा ने मनाया पुण्यतिथि मनाई

सिहाभार मंदिर में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन

महराजगंज:-बरगदवा क्षेत्र के सिहाभार मंदिर में हियुवा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ की 55वीं तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की दसवीं पुण्य तिथि मनाया। इस मौके पर सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान संतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी व उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ महाराज एवं ब्रह्मलीन मंहतअवेद्यनाथ जी महाराज ने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किया जो देश और समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके शिष्य गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ जी महाराज यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश की जनता की सुख और समृद्धि के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। पूर्व जिला प्रभारी शेष विजय सिंह ने कहा कि दोनों महान संतों ने राशि एकता को बढ़ावा दिया।देश के एकता और अखंडता की भावना को बढ़ाया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक जागृति को बढ़ावा देना दोनो संतो का मुख्य उद्देश्य रहा। पूर्व जिला मंत्री धनंजय शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों संतों ने हिंदू समाज को हिंदुत्व की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सामाजिक समरसता भोज पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिगिनिहवा के ग्राम प्रधान रामबचन साहनी व संचालन रूपनारायण मिश्र ने किया। इस अवसर पर राधेश्याम गुप्त, संतोष मोदनवाल, राधेश्याम यादव, बैजनाथ गोड, अर्जुन वरुण, ओमप्रकाश वरुण, विनोद गुप्ता, सिहाभार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र चौहान, भूलन चौहान, रविंद्र चौधरी, रमेश चौधरी, अशोक शर्मा ,अमरीश यादव, दीनानाथ मौर्य , सुनील गौतम, सुग्रीव गौतम, जितेंद्र, दिनेश साहनी, रामकरण साहनी, राम भवन साहनी, भूलन गौतम, शंभू गौतम, शंभू राय, हरिश्चंद्र पासवान, सुनील चौहान, भग्गन चौहान, अनीश राय, मोलहू साहनी आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts

फ्लैग मार्च निकाल कराया गया सुरक्षा एहसास

Abhishek Tripathi

डीजल यूरिया के साथ चार बाइक बरामद

Abhishek Tripathi

बिशूनपुरा में प्रधान को दबंगों ने पीटा : पंचायत भवन अतिक्रमण का कर रहे थे विरोध

Abhishek Tripathi

Leave a Comment