Unity Indias

महाराजगंज

आत्मा योजना के तहत किसानों को दी गई जानकारी।

निचलौल (महराजगंज)निचलौल ब्लॉक सभागार में आत्मा योजना के तहत मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को रबी फसलों के बारे में जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र वसुली के कृषि वैज्ञानिक सत्येंद्र कुमार ने गेहूं की खेती पर विस्तृत जानकारी दी। बीडीओ शमां सिंह ने कहा कि किसान तकनीकी खेती करके फसलों से अच्छा पैदावार ले सकते हैं। इससे उनकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। एटीम गुड्डू शर्मा ने पराली प्रबंधन, सरसों, मसूर आदि की वैज्ञानिक विधि से खेती किए जाने पर किसानों को जागरूक किया। कृषि बीज गोदाम के इंचार्ज अनिल कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। एडीओ कृषि जगत नारायण प्रजापति ने बीज वितरण और पराली प्रबंधन के बारे में बताया और कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर विवेक शर्मा और भूपेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।

Related posts

रसोईया ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर किया धरना

Abhishek Tripathi

दुर्गा मंदिर मानसरोवर में एक अधेड़ व्यक्ति ने कूदकर की आत्महत्या मचा हड़कंप

Abhishek Tripathi

मार्ग दुर्घटना में पति घायल पत्नी को मौत।

Abhishek Tripathi

Leave a Comment