Unity Indias

झारखंड

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल झारखंड पुलिस महानिदेशक से मिला। 

पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

रांची, झारखंड।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से मिला। उन्हें नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से डीजीपी अनुराग गुप्ता को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

ज्ञापन में पत्रकारों पर हो रहे हमले की रोकथाम, फर्जी मुकदमों की उच्चस्तरीय जांच, पत्रकार के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले संदिग्ध लोगों की शिनाख्त और वाहनों पर प्रेस लिख कर चलने वाले संदिग्ध लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग की मधु सिन्हा, रफी सामी, राकेश सोनी सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

महापर्व छठ के अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई द्वारा लगाया गया मेगा हेल्थ कैम्प।

Abhishek Tripathi

पुलवामा के अमर शहीदों को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई ने दिया श्रद्धांजली।

Abhishek Tripathi

देवानंद सिन्हा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

Abhishek Tripathi