Unity Indias

महाराजगंज

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का सालगिरह और अबीर गुलाल लगाकर होली की दी बधाई।



महराजगंज:ठूठीबारीभारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त का सत्रहवा सालगिरह ठूठीबारी के एक मैरेज हाल में स्थानीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया और अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व पर दी शुभकामना।
बताते चलें कि ठूठीबारी कस्बे भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए वर्तमान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के दायित्व पर क्षेत्र के लोकप्रिय दुर्गा प्रसाद गुप्त का घर है।जिनका शादी का सत्रहवा सालगिरह 7 मार्च को था जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने सपरिवार सभी कार्यकर्ताओ के साथ केक काटा और सभी को अपने हाथो से खिलाया,उसके बाद कार्यक्रम सहभोज कार्यक्रम किया गया और सभी ने लिट्टी पार्टी का लुत्फ उठाया।उसके बाद सभी को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिला कर होली की बधाई दी। जिसमे मंडल अध्यक्ष शिवधाम इटहिया गौतम चौधरी,उपाध्यक्ष सचिंद्र सिंह,अध्यक्ष युवा मोर्चा जगदीश कुशवाहा,महामंत्री पंकज चौधरी,मंडल अध्यक्ष नौतनवा पूर्वी बाबुनंदन शर्मा,महामंत्री ऋषिकेश यादव,मंडल मंत्री पिछड़ा मोर्चा संजय रौनियार,शक्ति केंद्र संयोजक विनोद कुमार मद्धेशिया, बूथ अध्यक्ष संत कुशवाहा,अवधेश निगम,राजू मद्धेशिया,जितेंद्र साहनी,सुरेश मद्धेशिया,बैजू मद्धेशिया, छेदी लाल गुप्ता, मनीष रौनियार, अशोक गुप्ता,रमेश चौधरी,विनोद रौनियार, मुन्ना वासन , मन्नू सहानी,गुड्डू खरवार ,तारकेश्वर, विश्वास गिरी,सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

दो बच्चों का नहीं चला पता, पुलिस को दी तहरीर

Abhishek Tripathi

*हिन्दू बहन ने मुस्लिम भाई के कलाई पर बांधी राखी,दिखी गंगा जमुनी तहज़ीब*

Abhishek Tripathi

नो मैन्स लैंड पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंग

Abhishek Tripathi

Leave a Comment