Unity Indias

Uncategorized

दीदी जी फाउंडेशन ने नारी शक्तियों को किया सम्मानित

पटना, सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन नारी शक्ति को सम्मानित किया।
दीदीजी फाउंडेशन ने मध्यप्रदेश कटनी की मंजूशा गौतम, उत्तर प्रदेश के कानपुर की रितिका गुप्ता और उत्तर प्रदेश लखनऊ की लक्ष्मी हलेजा को मोमेंटो, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद, जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डा. एल.बी. सिह और समाजसेवी ममता कुमारी ने दिया। सभी सम्मानित नारी शक्तियों ने इस सम्मान के लिये डा. नम्रता आनंद का शुक्रिया अदा किया है।
डा. नम्रता आनंद ने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी पैमाने पर पुरुषों से कम नहीं हैं। देश की आधी आबादी साहित्य, सांस्कृतिक, राजनीतिक, समाजसेवा, शिक्षा, व्यवसाय आदि सभी क्षेत्रों में खुद को स्थापित कर चुकी हैं।अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलायें आज अपने दम पर समाज में फैली कुरीतियों को मिटाकर और पुरुषों के साथ हर कदम पर साथ चलकर इतिहास रच रही हैं। वे आगे बढ़ रही हैं और अपनी उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ा रही हैं।नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। यह जरूरी है कि हम स्वयं को और अपनी शक्तियों को समझें। जब कई कार्य एक समय पर करने की बात आती है तो महिलाओं को कोई नहीं पछाड़ सकता। यह उनकी शक्ति है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।
डा. एल.बी सिंह ने कहा, आज महिलाएं भी पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम हो रही हैं। महिलाओं को बराबर की शिक्षा, रोजगार और उनके अधिकार को दिलाकर भारत में महिलाओं को सम्मानित किया गया है। अब महिलाएं घर की दीवारों तक ही सीमित नहीं रहीं हैं। अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में अपनी कुशलता का परिचय दे रही हैं।आज के समय में महिलाएं किसी भी पैमाने पर पुरुषों से कम नहीं हैं।

Related posts

फिल्म” हम हई तोहार दूल्हा” की पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य मुम्बई में स्टार्ट बहुत जल्द फर्स्ट लुक होगी आउट

Abhishek Tripathi

काम करने वाले नौकर के पिता के निधन पर अभीनेता जैकी श्रॉफ ने पुणे जाकर मनाया शोक

Abhishek Tripathi

पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने बांटे पौधे

Abhishek Tripathi

Leave a Comment