Unity Indias

महाराजगंज

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए मानवेंद्र सिंह।


महाराजगंज: भाजपा समर्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मानवेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने मानवेंद्र सिंह को उद्योग व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा कि मानवेंद्र सिंह के संगठन में आने से व्यापार मंडल को नई ताकत मिलेगी। ऊर्जावान मानवेंद्र सिंह व्यापार के साथ साथ जनसेवा के कार्यों में भी रुचि लेते रहे है। मानवेंद्र सिंह के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा, प्रांतीय संगठन मंत्री काशीनाथ वर्मा, नगर अध्यक्ष सुधाकार पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मानवेंद्र सिंह के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।

Related posts

जेईई मेंस में ठूठीबारी के लाल ने लहराया परचम

Abhishek Tripathi

रसोईया ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर किया धरना

Abhishek Tripathi

नेपाल से तस्करी कर भारत आ रही टैक्टर ट्राली पर लदी जिंक फ्लैंग मिट्टी बरामद

Abhishek Tripathi

Leave a Comment