Unity Indias

Search
Close this search box.
गोरखपुर

माह-ए-रमज़ान 23 या 24 मार्च से होगा शुरू, ईद अप्रैल में।


रमज़ान कैलेंडर जारी।

22 मार्च को देखा जाएगा माह-ए-रमज़ान का चांद।

पहला रोज़ा सबसे छोटा, अंतिम रोज़ा सबसे बड़ा।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

चांद के दीदार के साथ 23 या 24 मार्च से माह-ए-रमजाऩ शुरू होगा। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवाना बाजार ने रमज़ान कैलेंडर जारी कर दिया है। रमजाऩ कैलेंडर बांटा जाने लगा है। सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। रमज़ान में सहरी व इफ्तार बहुत अहम है। समय से सहरी करने व रोज़ा इफ्तार करने के लिए मदरसा व आमजन द्वारा रमज़ान कार्ड व कैलेंडर छपवा कर बांटा जाता है। मुस्लिम घरों व मस्जिदों में रमज़ान की तैयारियां शुरु हो गई हैं। रमजाऩ की रातों में पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज़ पढ़ाने वाले हाफ़िज़-ए-क़ुरआन मुकद्दस क़ुरआन दोहरा रहे हैं।
प्रधानाचार्य हाफिज नजरे आलम कादरी ने कहा कि रमज़ान में रोजेदार दिन में रोजा रखेंगे और रात में तरावीह की नमाज़ पढ़ेंगे। अबकी माह-ए-रमज़ान का पहला रोजा 13 घंटा 45 मिनट का होगा। जो माह-ए-रमज़ान का सबसे छोटा रोजा होगा। वहीं माह-ए-रमज़ान का अंतिम रोजा सबसे बड़ा होगा। जो 14 घंटा 33 मिनट का होगा।
आधुनिकीकरण शिक्षक मोहम्मद आजम ने बताया कि 22 मार्च को माह-ए-शाबान की 29 तारीख है, इसी शाम माह-ए-रमज़ान का चांद देखा जाएगा। अगर चांद नज़र आ गया तो 23 मार्च से रमज़ान शुरु हो जाएगा। अगर चांद नज़र नहीं आया तो 24 मार्च से रमज़ान शुरु होगा। ईद-उल-फित्र का त्योहार चांद नज़र आने पर अप्रैल के चौथे हफ्ते में मनाया जाएगा।
मुफ़्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने बताया कि एहतियात बरतते हुए सहरी के अंतिम समय से 5 मिनट पहले सहरी खत्म कर लें और रोज़ा इफ्तार के समय 2 से 3 मिनट देर से इफ्तार करें। मुक़द्दस रमज़ान का पहला अशरा रहमत, दूसरा मग़फिरत, तीसरा जहन्नम से आज़ादी का है। रमज़ान रहमत, ख़ैर व बरकत का महीना है। इसमें रहमत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। शैतान जंजीर में जकड़ दिए जाते हैं। नफ़्ल का सवाब फ़र्ज़ के बराबर और फ़र्ज़ का सवाब सत्तर फ़र्ज़ों के बराबर दिया जाता है।
रमज़ान – अंग्रेजी तिथि – सहरी का अंतिम समय – इफ्तार का समय – रोज़ा अवधि (गोरखपुर हेतु सहरी व इफ्तार कैलेंडर)

1. 24 मार्च – सुबह 4:31 बजे – शाम 6:16 बजे – 13 घंटा 45 मिनट

2. 25 मार्च – सुबह 4:30 बजे – शाम 6:16 बजे – 13 घंटा 46 मिनट

3. 26 मार्च – सुबह 4:29 बजे – शाम 6:16 बजे – 13 घंटा 47 मिनट

4. 27 मार्च – सुबह 4:27 बजे – शाम 6:17 बजे – 13 घंटा 50 मिनट

5. 28 मार्च – सुबह 4:26 बजे -शाम 6:18 बजे 13 घंटा 52 मिनट

6. 29 मार्च – सुबह 4:25 बजे – शाम 6:18 बजे – 13 घंटा 53 मिनट

7. 30 मार्च – सुबह 4:24 बजे – शाम 6:19 बजे – 13 घंटा 55 मिनट

8. 31 मार्च – सुबह 4:22 बजे – शाम 6:19 बजे – 13 घंटा 57 मिनट

9. 01 अप्रैल – सुबह 4:22 बजे – शाम 6:20 बजे – 13 घंटा 58 मिनट

10. 02 अप्रैल – सुबह 4:22 बजे – शाम 6:20 बजे – 13 घंटा 58 मिनट

11. 03 अप्रैल – सुबह 4:20 बजे – शाम 6:21 बजे – 14 घंटा 01 मिनट

12. 04 अप्रैल – सुबह 4:18 बजे – शाम 6:21 बजे – 14 घंटा 03 मिनट

13. 05 अप्रैल – सुबह 4:17 बजे – शाम 6:22 बजे – 14 घंटा 05 मिनट

14. 06 अप्रैल – सुबह 4:16 बजे – शाम 6:22 बजे – 14 घंटा 06 मिनट

15. 07 अप्रैल – सुबह 4:15 बजे – शाम 6:23 बजे – 14 घंटा 08 मिनट

16. 08 अप्रैल – सुबह 4:14 बजे – शाम 6:23 बजे – 14 घंटा 09 मिनट

17. 09 अप्रैल – सुबह 4:13 बजे शाम 6:24 बजे – 14 घंटा 11 मिनट

18. 10 अप्रैल – सुबह 4:12 बजे – शाम 6:24 बजे – 14 घंटा 12 मिनट

19. 11 अप्रैल – सुबह 4:11 बजे – शाम 6:25 बजे – 14 घंटा 14 मिनट

20. 12 अप्रैल – सुबह 4:10 बजे – शाम 6:25 बजे – 14 घंटा 15 मिनट

21. 13 अप्रैल – सुबह 4:08 बजे – शाम 6:26 बजे – 14 घंटा 18 मिनट

22. 14 अप्रैल – सुबह 4:07 बजे – शाम 6:26 बजे -14 घंटा 19 मिनट

23. 15 अप्रैल – सुबह 4:05 बजे – शाम 6:27 बजे – 14 घंटा 22 मिनट

24. 16 अप्रैल – सुबह 4:04 बजे – शाम 6:28 बजे – 14 घंटा 24 मिनट

25. 17 अप्रैल – सुबह 4:03 बजे – शाम 6:28 बजे – 14 घंटा 25 मिनट

26. 18 अप्रैल – सुबह 4:02 बजे – शाम 6:29 बजे – 14 घंटा 27 मिनट

27. 19 अप्रैल – सुबह 4:01 बजे – शाम 6:29 बजे – 14 घंटा 28 मिनट

28. 20 अप्रैल – सुबह 4:00 बजे – शाम 6:30 बजे – 14 घंटा 30 मिनट

29. 21 अप्रैल – सुबह 3:59 बजे – शाम 6:30 बजे – 14 घंटा 31 मिनट

30. 22 अप्रैल – सुबह 3:58 बजे – शाम 6:31 बजे – 14 घंटा 33 मिनट

Related posts

उर्दू भाषा ने क्षेत्र, सीमा, वर्ण, जाति एवं धर्म से ऊपर उठ कर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दिया – डॉ. सौरभ पांडेय 

Abhishek Tripathi

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए पत्रकारों ने भरी हुंकार – ध्रुव कुमार मिश्र

Abhishek Tripathi

मिर्गी का दौरा पड़ने से रोज़ा नहीं टूटेगा- उलमा ए किराम

Abhishek Tripathi

Leave a Comment