Unity Indias

महाराजगंज

नगर निकाय चुनाव का अधिसूचना जारी,एक को छोड़ सभी आरक्षण बदला




महराजगंज:
नगर निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गयी है।
नगर पालिका परिषद महराजगंज अध्यक्ष पद अब अनुसूचित जाति महिला हो गया है। नगर पालिका परिषद नौतनवा अब अनारक्षित हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदनगर पहले अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। अब महिला हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष निचलौल महिला था अब अनारक्षित हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष घुघली महिला के लिए आरक्षित था। अब पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सोनौली अनारक्षित था। यह सीट नहीं बदली है। यहां अनारक्षित पद पर ही चुनाव होगा। नगर पंचायत चौक अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था अब अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है। नगर पंचायत परतावल महिला के लिए आरक्षित था। अब पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं नगर पंचायत बृजमनगंज महिला के लिए आरक्षित था अब अनारक्षित हो गया है। नगर पंचायत पनियरा महिला के लिए आरक्षित था लेकिन अब पिछड़ा वर्ग के लिए आारक्षित हो गया है।

Related posts

टेक्नोलॉजी एक ऐसा तरीका है जिससे हम सब वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग करते हैं-असलम अंसारी

Abhishek Tripathi

हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई

Abhishek Tripathi

चोरी की गई बोलोरो गाड़ी बरामद,महज 48 घंटे में पुलिस को मिली सफलता

Abhishek Tripathi

Leave a Comment