*समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत सम्पत्ति हुई कुर्की*
सोनौली- महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु शासन के मन्शा के अनुरूप चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन एवं निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्वेक्षण मे थानाध्यक्ष सोनौली द्वारा मु0अ0सं0-118/21 धारा 3 (1) उ०प्र० गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित वाद संख्या 883/22 व 884/22 धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 मे सफल पैरवी करते हुए अभियुक्तगण 01.इरफान खान 02.आमिर खान पुत्रगण नाजिर खान निवासी वार्ड नं0 14 लोहिया नगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज द्वारा अपराध से अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति की कुर्की का आदेश न्यायालय जिलाधिकारी जनपद महराजगंज से प्राप्त कर रविवार को उप जिलाधिकारी नौतनवा, नायब तहसीलदार नौतनवा मय राजस्व टीम, क्षेत्राधिकारी नौतनवा व थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के साथ सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही नियमानुसार डुगडुगी बजवाकर एवं प्रसारण कराकर कराया गया।
*अपराधी का विवरण व कुल सम्पति*
1- इरफान खान पुत्र नाजिर खान निवासी वार्ड नं0 14 लोहिया नगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज की कुर्की की गयी सम्पत्ति ग्राम जुगौली मे अराजी नं0 89/026 से 0.18 हेक्टेयर एवं ग्राम सुकरौली मे अराजी नं0 64/662/0.522 हेक्टेयर मे से 0.045 हेक्टेयर व अराजी नं0 389/0.975 हेक्टेयर मे से 0.205 हेक्टेयर ग्राम त्रिलोकपुर मे अराजी नं0 154/0.709 मे से 0.07079 हेक्टेयर कुल 0.347 हेक्टेयर भूमि किमत 17135450 रुपये।
2- अभियुक्त आमिर खान पुत्र नाजिर खान निवासी वार्ड नं0 14 लोहिया नगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज भूमि अराजी नं0 389/0.085 हेक्टेयर एवं 364/662/0.522/0.245 हेक्टेयर किमत 4562500 रुपये।
*कुर्क करने वाली पुलिस टीम का नाम*
1.क्षेत्राधिकारी नौतनवा आभा सिंह
2- थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह
3- व0उ0नि0अखिलेश प्रताप सिंह
4- उ0नि0 गंगाराम यादव
5- उ0नि0 अंकित सिंह
6- उ0नि0 बेचन प्रसाद
7- उ0नि0 अरुण कुमार
8- हे0का0 राधेश्याम सिंह
9-हे0का0 दुर्गेश कुशवाहा
कुर्क करने वाली राजस्व टीम में उप जिला मजिस्ट्रेट मुकेश सिंह,नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, लेखपाल विक्की कुमार,लेखपाल राहुल शर्मा,संग्रह अमीन राम विनय मौर्या,संग्रह अमीन संतोष कुमार चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।