Unity Indias

उत्तर प्रदेश

चंद्रयान- 3 की सफल लैडिंग पर लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

*पत्रकारों ने कहा- भारत को सपेरों और बीन बजाने वालों का देश कहने वालों को करारा जवाब*

लखनऊ। चंद्रमा पर भारत के ऐतिहासिक कदम, चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने कहा है कि भारत को सपेरों और बीन बजाने वालों का देश कहने वालों को भारत ने करारा जवाब दिया है।
उ. प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष/लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, एलजेए उपाध्यक्ष मो. इनाम खां, खुर्शीद आलम, महामंत्री विजय आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, संगठन मंत्री मोहम्मद फहीम, मंत्री त्रिनाथ शर्मा, महिला शाखा अध्यक्ष डॉ वंदना अवस्थी,विशेष आमंत्रित सदस्य जितेन्द्र कुमार वर्मा, सदस्य अखिलेश कुमार ‘अंजू सिंह’ आदि ने कहा कि अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने इतिहास रच दिया है, जो कोई नहीं कर पाया वो भारत ने करके दिखाया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।
एलजेए से जुड़े पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि अंतरिक्ष की दुनिया में इसरों ने अपना लोहा मनवा लिया है, ये चंद्रमा पर भारत का ऐतिहासिक कदम है। भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश है, परंतु चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।

Related posts

8 से 9 जुलाई तक गोवा पद्मनाभ पीठाधिश्वर पद्मश्री ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी जी जयपुर प्रवास पर रहेंगे, कालवार रोड़ कृष्ण कुंज विलास में होंगे निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

Abhishek Tripathi

घर में हिरण के सींग का सजावट करना पड़ा भारी,एक व्यक्ति गिरफ्तार

Abhishek Tripathi

जानिए Damandeep Singh ने कैसे डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा होने के बावजूद सफलता हासिल की

Abhishek Tripathi

Leave a Comment