महराजगंज:-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में गुरुवार को ठूठीबारी कस्बे के आदर्श बाल विद्या मंदिर विधालय द्वारा 75 मीटर तिरंगा यात्रा निकाला गया।तिरंगा यात्रा ठूठीबारी एसएसबी के बीओपी इंचार्ज अजय कुमार हुड्डा व कोतवाली के उप निरीक्षक अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं व अध्यापक तिरंगे के साथ साथ चल रहे थे। सभी के चेहरे पर उत्सव का माहौल था। भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा कस्बा तिरंगामय हो गया।तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकलकर मेन कस्बा होते हुए भारत नेपाल बॉर्डर एसएसबी कैंप तक गया वहा से वापस बाईपास होते हुए नौतनवा रोड होते हुए विद्यालय में पहुंच कर समापन हुआ।कस्बे में तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जयकार सुनकर लोग अपने अपने घरों से बाहर निकलकर देखने लगे।सभी के दिलो में उत्साह था।विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडेय ने इसरो के सभी बैज्ञानिको को बधाई देते हुए समस्त देशवासियों को शुभकामना दिए।इस दौरान कोतवाली पुलिस मय फोर्स सहित एसएसबी की टीम पुरी यात्रा के दौरान मौजूद रहे।इस यात्रा में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडेय, रामेश्वर चौधरी,जयचंद प्रसाद,त्रिभुवन यादव,किशोर कुमार त्रिपाठी,राजन धवल,सुरेश मद्धेशिया,आदि मौजूद रहे।इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडेय ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी को बधाई दिया है।
previous post
Related posts
- Comments
- Facebook comments