Unity Indias

महाराजगंज

विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ग्रुप द्वारा राधाकृष्णन हाल में मंडलीय शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया

यूनिटी इंडिया न्यूज 

महराजगंज। विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ग्रुप द्वारा 16 सितंबर 2023, दिन – शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गोरखपुर के बगल में राधा कृष्णन हाल, डायट – गोरखपुर में मंडलीय शिक्षा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गोरखपुर मण्डल के 36 उत्कृष्ट शिक्षकों, 1 अनुदेशक, 1 शिक्षामित्र व 1 स्पेशल एजुकेटर तथा विशिष्ट संवर्ग से उच्च प्रशासनिक पदो पर चयनित 10 पूर्व शिक्षकों को विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ग्रुप के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल व जिलों के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के मुख्य संरक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, एम एल सी, विशिष्ट अतिथि ए. डी. बेसिक अयोध्या – दवीपाटन मंडल रामसागर पति त्रिपाठी, डायट प्रचार्य अभिषेक पाण्डेय रहे। कार्यक्रम में महराजगंज जनपद के विकास खण्ड पनियरा के नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार को एडी बेसिक अयोध्या-देवीपाटन मण्डल रामसागर पति त्रिपाठी, संस्था के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर शाही, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री त्रिपुरारी दुबे ने प्रशस्ति पत्र, पेन व डायरी, शील्ड देकर तथा शाल ओढाकर उनके कार्यो को सम्मानित किया।

Related posts

वैशाली में जंदाहा में जन स्वास्थ्य कल्याण समिति ने अग्निकांड से पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री का वितरण किया

Abhishek Tripathi

दिनदहाड़े लूट लिया तीन घर तीनों घर मिलकर चार लाख तक की क्षति

Abhishek Tripathi

एसपी व एडीशनल एसपी पहुंचे ठूठीबारी कोतवाली

Abhishek Tripathi

Leave a Comment