Unity Indias

महाराजगंज

हमारा संकल्प विकसित भारत रथ के आगमन पर ग्राम प्रधान ने किया भव्य कार्यक्रम

विकास खंड पनियरा के ग्राम पंचायत विशुनपुरा में हमारा संकल्प विकसित भारत रथ के आगमन पर भभ्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत सचिवालय के परिसर में आयोजित हुआ जिसमे ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण एवम् सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उक्त कार्यक्रम में विकास खण्ड पनियरा की ओर से पंचायत राज विभाग, स्वास्थ विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान, खाद्य एवम् रसद सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगे थे जिसमें उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारी द्वारा जन समस्याओं का निवारण किया गया।
कार्यक्रम में स्वक्ष भारत मिशन के तहत प्राप्त लाभार्थियों को मुख्य अथिति आदरणीय श्री त्रियोगी नारायण त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य के हाथों प्रमाण पत्र वितरित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अथिति श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की रचनात्मक सोच आज फलीभूत होते हुए दिख रही है कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले इंसान को पक्के मकान, आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क गैस कनेक्शन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख पनियरा श्री वेद प्रकाश शुक्ल द्वारा कराए गए विकास कार्यों को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। कार्यक्रम को भाजपा मंडल पनियरा के अध्यक्ष रूपेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी श्री अमर नाथ पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामसुन्दर वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव,एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद, एडियो एजी, एड़ियों आईएसबी, ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीमती प्रकृति नायक आदि ने संबोधित किया।

Related posts

निःशुल्क परामर्श, जाँच एवं प्रशिक्षण आज

Abhishek Tripathi

निकाय चुनाव निष्पक्ष कराने के दृष्टिगत डीएम द्वारा किया गया बूथों का निरीक्षण

Abhishek Tripathi

मैरी शिवान में अज्ञात अर्धजला शव मिलने से मचा हड़कंप हत्या की आशंका

Abhishek Tripathi

Leave a Comment