Unity Indias

महाराजगंज

यशस्वी किसान महोत्सव 2023 का किया गया आयोजन

शम्सतबरेज खान की रिपोर्ट

महराजगंज ।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के कैम्पस में यशस्वी किसान महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिसकी थीम थी

“किसान है अन्न दाता,यही हैं देश के भाग्य विधाता”

दैनिक जागरण परिवार के तरफ से जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में यशस्वी किसान महोत्सव सन् 2023 का उद्घाटन जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि जैविक खाद का किसान प्रयोग करें। जैविक खाद से खेती करें। बताया जाता है कि यह पहल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। वहीं पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नवतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और विश्व भर में विख्यात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किसानों के लिए जब से सरकार आई है सन् 2014 से ही किसानों के हित लिए कार्य कर रहे हैं इस दौरान कृषि उप निदेशक रमा शिष्ट मंडल, विजय कुमार मिश्र,प्रधान संघ अध्यक्ष गोरखपुर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हमारा संकल्प विकसित भारत रथ के आगमन पर ग्राम प्रधान ने किया भव्य कार्यक्रम

Abhishek Tripathi

पीपल के पेड़ में फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव

Abhishek Tripathi

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस द्वारा महिलाओं छात्राओं को किया गया जागरूक*

Abhishek Tripathi

Leave a Comment