Unity Indias

महाराजगंज

महराजगंज की चेयरमैन को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में किया जायेगा सम्मानित

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डाक्टर पुष्पलता मंगल को नगर में विकास की अनंत गंगा बहाए जाने एंव साफ़ सफाई आदि के लिए भारत देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जनपद महराजगंज के नगर पालिका परिषद को भारत सरकार द्वारा कराए गए थर्ड पार्टी एसेसमेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया के माध्यम से गार्बेज फ्री सिटी में प्रथम स्टार की रैंकिंग मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद के कर्मियों के परिश्रम, नागरिक सहयोग और प्रशासनिक नेतृत्व से महराजगंज नगर पालिका परिषद को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

बताया जा रहा है कि इस उपलब्धि के लिए महराजगंज के नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष डाक्टर पुष्पलता मंगल को दिल्ली के प्रगति मैदान में कल देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चेयरमैन और अधिशासी अभियंता दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।
इसके लिए मूल्यांकन नगर की सफाई और प्रबंधन की उच्च गुणवत्ता को दिखाता है जिससे नगर को गार्बेज फ्री सिटी की मान्यता प्राप्त हुई है।
इस रैंकिंग से महराजगंज नगर पालिका ने उच्चस्तरीय स्वच्छता कार्यों के माध्यम से नगर को एक आदर्श स्थान में बदल दिया गया है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पलता मंगल ने कहा कि नगर पालिका परिषद के मेहनतकश कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी द्वारा कार्य किया गया यही कारण है कि हमारे नगरपालिका परिषद महराजगंज का उच्च स्थान प्राप्त हुआ है।

नगरपालिका परिषद महराजगंज के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्र ने कर्मचारियों तथा स्थानीय प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद के नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में नागरिकों को अच्छी सेवाएं प्रदान की जाएगी।ताकि इस तरह का उच्च सम्मान हमेशा मिलता रहे।

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो ने हल्का लेखपाल को 10000 का घूस लेते किया गिरफ्तार

Abhishek Tripathi

सेवा भारती आरएसएस संगठन के नेतृत्व में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर निकाली गई श्री राम लक्ष्मण और माता सीता की शानदार झाकी

Abhishek Tripathi

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का महत्व लोककल्याण के कार्य के लिए, यजमान संतराज यादव

Abhishek Tripathi

Leave a Comment