Unity Indias

गोरखपुर

गोरखपुर के अनुराग मिश्र जापान के टोक्यो में प्रस्तुत करेंगे दिल्ली का विकास मॉडल- विजय कुमार श्रीवास्तव

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

आगामी 31 जनवरी से जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाले 3 दिवसीय ग्लोबल सिटी नेटवर्क फ़ॉर सस्टेनेबिलिटी, सीनियर ऑफिसियल्स से में अनुराग मिश्रा दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां अनुराग दिल्ली के विकास मॉडल को दुनिया के 40 बड़े शहरों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे जिनमे अमेरिका के लॉस एंजेलिस, चीन के बीजिंग, फ्रांस के पेरिस, कोरिया के सिओल और जर्मनी के बर्लिन जैसे शहर शामिल हैं। यह कार्यक्रम टोकियो मेट्रोपोलिटन गवर्नमेंट के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनुराग मिश्रा गोरखपुर के अलीनगर मोहल्ले के रहने वाले हैं जो पढ़ाई के लिए दिल्ली गए थे। अनुराग अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के गोरखपुर के कोऑर्डिनेटर भी रहे और बाद में आम आदमी पार्टी बनने के बाद दिल्ली सरकार और पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और वह पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी हैं।अनुराग फिलहाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दिल्ली नगर निगम में सरकार बनने के बाद अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वह दिल्ली सहित गोवा, हरियाणा व कश्मीर में पार्टी की कमान संभाल चुके हैं। उनका दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली मॉडल को रखने के लिए टोकियो जाना गोरखपुर के लिए गर्व की बात है।
इस उपलब्धि पर शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने खुशी जताई और अनुराग मिश्रा जी को बधाई दिया।

Related posts

मानवाधिकारवादियों के सत्याग्रह से सरकार को परहेज क्यों- शैलेंद्र मिश्र

Abhishek Tripathi

मकतब इस्लामिया के सालाना जलसे में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

Abhishek Tripathi

ठंड से परेशान गरीब लोगों को चिन्हित करके इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन ने किया कम्बल वितरण।

Abhishek Tripathi

Leave a Comment