Unity Indias

Uncategorized

NGO प्रजापति समाज विकास मंडल रजि. संस्था की बैठक संपन्न धूम धाम से मनाया गया श्रीयादे माता जी की जयंती

 

पनवेल ,नई मुंबई

आज 11 फरवरी को प्रजापति समाज विकास मंडल रजि.NGO राष्ट्रीय सामाजिक संस्था की बैठक, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष- सी.पी.प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विगत 7 जनवरी 2024 को संपन्न हुए संस्था के 19वें वार्षिक स्नेह सम्मेलन के बारे में चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे पूर्ण रूप से सफल बताया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित बंधुओं का भी धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया। सदस्यों ने निर्णय लिया कि आगे अगले वर्ष आयोजित होने वाले सम्मेलन को और भी सुचारू रूप से और अच्छे ढंग से किया जाएगा। भरसक कोशिश की जाएगी कि किसी प्रकार की त्रुटि न होने पाए। सदस्यों का विचार था कि सम्मेलन के संचालन के कार्यों को कई लोगों में बांट कर किया जाए ताकि कार्यक्रम का संचालन और अच्छे ढंग से हो सके। जिसको सर्वसम्मत से मंजूर कर लिया गया है।
बैठक मे आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। जिसको चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में स्वेच्छा से सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं/ महानुभावों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया।
साथी साथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयों, सदस्यों तथा अन्य सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया और धन्यवाद दिया गया।
आज रविवार ११ फरवरी को भक्त शिरोमणि, प्रकृति रक्षक, जीव दयालु ,भक्त प्रहलाद की गुरु एवं प्रजापति कुंभार समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि संतश्री श्रीयादे माताजी की जयंती, प्रजापति समाज विकास मंडल रजि. (एनजीओ) राष्ट्रीय सामाजिक संस्था द्वारा पनवेल,नवी मुंबई में श्रद्धा एवं हर्षोल्ल्लास के साथ मनाई गई।
उपस्थित मान्यवरों ने श्रीयादे माता जी की भक्ति गाथा पर प्रकाश डाला और उनकी भक्ति का गुणगान किया। मानव समाज की भलाई और उत्थान के लिए उपयोगी उनके उपदेशों का वर्णन किया । इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष- सी.पी.प्रजापति, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव- विनोद कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव- गजेंद्र प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन सचिव- डॉ. ज्ञान प्रकाश प्रजापति, पनवेल महानगरपालिका के युवा अध्यक्ष- विशाल जोगेंद्र प्रजापति, उपसचिव- रोहित राजेंद्र प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार प्रजापति, संजय पन्नालाल प्रजापति सहित कई मान्यवर उपस्थित थे।

Related posts

12 अगस्त 2023, मा. जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा छितौनी तटबंध का निरीक्षण किया

Abhishek Tripathi

मोहनापुर ढाला में कराया गया खातून ए जन्नत कांफ्रेंस

Abhishek Tripathi

छात्राएं उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर रहें ः डॉ समरा

Abhishek Tripathi

Leave a Comment