Unity Indias

महाराजगंज

जय श्रीराम घोष के साथ निकाली गयी कलश यात्रा, बुल्डोजर से हुई फुलों की वर्षा 

 

घोड़े से की गयी कलश यात्रा की अगुवानी

 

विश्व शान्ति जन कल्याणार्थ व वैदिक सनातन धर्म के लिएअनुष्ठान

 

चार किमी की कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का लगा रहा ताता

 

महराजगंज:-विश्व शांति जन कल्याण की कामना को लेकर ठूठीबारी प्राचीन काली मंदिर ठूठीबारी परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञाचार्य पंडित श्री दिनेश द्विवेदी आचार्य जी महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसमें 2001 कुंवारी कन्याएं पीताम्बर वत्र धारण किए सिर पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थी। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वही महिलाओं द्वारा मनोहारी मंगल गीत से पूरा कस्बा भक्ति मई हो गया। आगे आगे अश्व ( घोड़ा) इस यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे वहीं डीजे की धुन पर बच्चे डांस करते हुए चल रहे थे। वहीं बुल्डोजर पर सवार पीताम्बरी युवक फुलों की वर्षा कर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।वेद मंत्रोच्चारण के बीच घोला नदी से जल भर कर श्रद्धालु मेन मार्केट से होते हुए कालीगंज, गौतम नगर ,ठूठीबारी,शांति नगर से होते हुए मंदिर परिसर मे लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के बीच कलश की स्थापना की गयी। कलश यात्रा के दौरान कस्बे के हर नुक्कड़, तिराहे पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल , लस्सी व मिष्ठान की व्यवस्था करायी गयी थी। शाम को बृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का भी आयोजन किया गया है।

इस दौरान यज्ञ के अध्यक्ष अरुण निगम, ग्राम प्रधान अजय कुमार, चंद्रभान जायसवाल, अजय निगम, सोनू निगम, अमित निगम, व्यापार मण्डल अध्यक्ष दिनेश रौनियार,अमर निगम, अवशेष निगम, संजय पांडे, विश्वभर पाठक, राजू मद्देशिया,अतुल रौनियार, राकेश निगम, अजय जायसवाल, सोनू कश्यप, संतोष रौनियार, विशाल कुमार, विप्लव मद्देशिया, कुलदीप निगम, संजय कन्नैजिया, विनोद कन्नैजिया, संजय निगम, विजय कशौधन, विनोद कुमार, मनोज कशौधन, रमेश कन्नोजिया,जगदीश कुशवाहा, डॉ.सुरेश विस्वास, सोनू कश्यप,गणेश कशौधन, जितेंद्र निगम, सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय किसान यूनियन जन समस्याओं को लेकर दिया डीएम को ज्ञापन

Abhishek Tripathi

शिक्षण अधिगम संगम पुस्तक का किया गया विमोचन

Abhishek Tripathi

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज में आरोग्य मेला हुआ सम्पन्न

Abhishek Tripathi

Leave a Comment